Sanjay Dubri National Park and Tiger Reserve - News Detail
str-preloader
Twitter Twitter Instagram
image

इको विकास समितियों के माध्यम से छात्र छात्राओं को सोलर लैंप वितरण एवं बाघ मित्रों को पुरुष्कार वितरण

स्वतंत्रता दिवस 2023 के अवसर पर संजय टाइगर रिजर्व सीधी के परिक्षेत्र ब्यौहारी बफर द्वारा बिजली विहीन ग्राम कोना टोला एवं कटहन टोला में स्कूली छात्र छात्राओं को इको विकास समितियों के माध्यम से सोलर लैंप वितरित किए गए एवं छात्र छात्राओं को भोजन कराया गया।  साथ ही विगत वर्ष वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण, रेस्क्यू ऑपरेशन, मानव वन्य प्राणी द्वंद को रोकने में तथा टाइगर ट्रेकिंग में सहयोग करने वाले व्यक्तियों को बाघ-मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।  श्रीमती इंद्रवती सिंह निवासी कटहन, श्री जबर सिंह निवासी कटहन, श्री राजन पटेल निवासी भरमहा , श्री चंद्रशेखर यादव निवासी कोना टोला एवं अन्य 11 लोगों को बाघ मित्र के रूप में सम्मानित किया गया । वर्ष 2022-23 में परिक्षेत्र ब्यौहारी बफर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी  सम्मानित किया गया । 


Department Login